बीरगांव में निर्दलीय प्रत्याशी हुए बेहोश,हार के बाद कर रहे थे रिकाउंटिंग की मांग

रायपुर। बीरगांव नगर निगम चुनाव में सुबह से वोटों की गिनती जारी है। इस बीच एक निर्दलीय प्रत्याशी हार के बाद बेहोश हो गए। जानकारी के मुताबिक मतगणना स्थल अडवानी ऑर्लिकॉन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में दोपहर बाद वार्ड नंबर 33 से कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी को टक्कर देने वाले प्रत्याशी पुन्नी पीतांबर कुछ ही वोटों के अंतर से हार गए और फिर इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी से रिकाउंटिंग की मांग करने लगे।

इस दौरान पुन्नी पीतांबर बेहोश होकर गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें पानी छिड़कर उठाया गया। फ़िलहाल वे स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं।बीरगांव निगम चुनाव कांग्रेस के पक्ष में जाता दिख रहा है। इसके अलावा कांग्रेस सभी 6 नगर पंचायत, 2 नगर पालिका परिषद् और 2 नगर निगम में कब्ज़ा जमा ली है। वहीं 2 नगर पालिका परिषद् और 2 नगर निगम में बीजेपी आगे चल रही है। एक नगर पालिका परिषद् में कांग्रेस आगे चल रही है।