कोरबा को मिला एक और डिप्टी कलेक्टर ,नव चयनित रुचि शार्दुल की हुई पदस्थापना ,प्रदेश को मिले 15 डिप्टी कलेक्टर

कोरबा। राज्य शासन ने लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित डिप्टी कलेक्टरों की पदस्थापना आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में 15 डिप्टी कलेक्टरों को विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है।

जारी पदस्थापना आदेश में कोरबा को भी एक डिप्टी कलेक्टर मिला हैं। राजीव नगर रायपुर निवासी सुश्री रुचि शार्दुल की कोरबा पदस्थ की गई हैं। वहीं कोरबा की ही बेटी सुश्री चांदनी कंवर गरियाबंद पदस्थ की गई हैं। कंवर पारा महेशपुर कटघोरा निवासी एस एस कंवर की पुत्री चांदनी गरियाबंद जिले में सेवाएं देंगी। अन्य चयनित डिप्टी कलेक्टरों में नीरनिधि नन्देहा ,सुश्री सृष्टि चंद्राकर, सोनाल डेविड ,गगन शर्मा,वर्षा बंसल,सुश्री हर्षलता वर्मा,सुश्री ऋचा चन्द्राकर ,सुश्री रेखा अजगल्ले,विकास सर्वे ,अजय मोडियम ,सुमीत बघेल,कमल किशोर एवं सुश्री आकांक्षा पाण्डेय शामिल हैं।