आईटीआई की नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फांसकर पहले किया दुष्कर्म ,फिर साथ जीने-मरने की बात कहते हुए जबरदस्ती पिला दिया जहर

बिलासपुर। बिलासपुर में महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है। आईटीआई की नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है । इतना ही नहीं साथ जीने-मरने की बात कहते हुए उसे जहर पीने की बात कहने लगा। फिर किशोरी जब अपने घर जाने की जिद की करने लगी, तब युवक ने उसे हथियार निकालकर जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती कीटनाशक जहर पिला दिया। इसके छात्रा को छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद से परेशान परिजन शिकायत लेकर भटकते रहे। अब जाकर पुलिस ने 3 दिन बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, चकरभाठा क्षेत्र की 17 वर्षीय लड़की आईटीआई की छात्रा है। ग्राम कया का रहने वाला भी पंकज लोनिया (20 साल) कोनी स्थित आद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आईटीआई कर रहा है। छात्रा के साथ उसका तीन साल से जान-पहचान है। इस दौरान युवक ने उससे दोस्ती की। फिर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। 3 जनवरी को छात्रा अपनी सहेली के साथ बिल्हा स्टेशन गई थी। तभी पंकज उसे लेने पहुंच गया। उसकी सहेली को गांव में छोड़कर युवक उसे धमनी-तेलसरा के मुरुम खदान में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी अपने घर जाने की जिद करने लगी। तब युवक ने उसे साथ जीने-मरने की बात कहने लगा और उसे जहर पीने के लिए दबाव डालने लगा। छात्रा के मना करने पर उसने लोहे का हथियार निकालकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। दबाव में आकर छात्रा ने कीटनाशक भी पी लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तब युवक उसे लेकर मेन रोड तक आया। मामला सामने आने के बाद भी पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने आनाकानी करता रही। पुलिस अफसरों से शिकायत करने पर थानेदार हरकत में आए और आनन-फानन में जुर्म दर्ज कर आरोपी युवक पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई बोले-अस्पताल में भर्ती थी किशोरी इस मामले में टीआई सुनील तिर्की ने सफाई देते हुए कहा है कि जहर पीने के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी। उसकी हालत देखकर प्रेमी युवक उसे मेन रोड में लाकर छोड़ दिया और खुद भाग गया। इस घटना की जानकारी होने पर परिजन वहां पहुंचे और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। तीन दिन तक वह अस्पताल में भर्ती रही और पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं मिल पाई। डिस्चार्ज होने के बाद लड़की अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची थी। बोला-खुद पी लूंगा जहर पंकज ने छात्रा को पहले इमोशनल ब्लैकमेल किया। पर वह अपने घर जाने की जिद करने लगी। उसके घर जाने पर वह खुद जहर पीकर मरने की बात कहने लगा था। इसके बाद भी किशोरी ने जहर पीने से मना किया, तब पंकज ने लोहे का औजार निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती जहर पिला दिया।