नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों से शीतलहर और बारिश हो रही है। अब इसको लेकर भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।आने वाले 3 दिनों तक बारिश कई राज्यों में मुश्किलें बढ़ा सकती है।उधर, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले दो दिनों तक व ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 24 घंटे तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
नॉर्थ वेस्ट, सेंट्रल इंडिया, उत्तर भारत और गुजरात में न्यूनतम तापमान नॉर्मल से अधिक रहेगा। इसके अलावा, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान सफदरजंग में 6.5 डिग्री सेल्सियस और पालम में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो, लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से नौ जनवरी तक दिल्ली में यही स्थिति नजर आने वाली है। दिल्ली में 9 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है और न्यूनतम तापमान में शनिवार तक वृद्धि हो सकती है।