नवपदस्थ आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने किया पदभार ग्रहण

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में नवनियुक्त आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने आज निवर्तमान आयुक्त कुलदीप शर्मा से प्रभार लेकर पदभार ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि कोरबा नगर निगम में आयुक्त रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के अधिकारी कुलदीप शर्मा को राज्य शासन ने कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है, वहीं अंबिकापुर नगर निगम में आयुक्त रहे राज्य प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय को नगर पालिक निगम कोरबा में आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। आज अपरांह नवनियुक्त आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने नगर निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में पदभार ग्रहण किया।