कोरबा । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जी कोरबा जिला आगमन पर सीएसईबी रेस्ट हाउस में क्षेत्र की समस्या को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल चौरसिया और तिलकेजा सरपंच कुलसिंह कंवर, ने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते हुए गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत किया ।
सीएसईबी रेस्ट हाउस में धरमलाल कौशिक जी के साथ पूर्व संसदीय सचिव व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी , नगर पालिक निगम कोरबा के पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के पूर्व चेयरमैन देवेंद्र पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, नगर निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, मनोज मिश्रा,भाजपा जिला मंत्री प्रफुल्ल तिवारी,कोसाबाडी मंडल से अजय विश्वकर्मा, महिला मोर्चा से उमा भारती सराफ ,ज्योति वर्मा ,रेनू चौरसिया, हेमलाल झारिया, सुभाष गुप्ता, सहित भाजपा के सैकडो कार्यकर्ता ने भी जोशीला स्वागत किये एवं जिले की समस्या से अवगत कराया गया ।