कोरबा lसामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा ने जारी एक बयान में बताया के कांग्रेस शासित नगर निगम में आठवां बजट प्रस्तुत हो रहा है इस पर विनोद सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट केवल दिखावे के लिए है शहर का विकास अवरुद्ध हो गया है अव्यवस्था के चलते नगर निगम की माली हालत दयनीय है आए दिन विकास कार्य ठप हो गया है तथा नगर निगम द्वारा जो कार्य कराए भी जा रहे हैं उसकी बिल का भुगतान समय से ना होना यह दर्शाता है कि नगर निगम की माली हालत के लिए वर्तमान कांग्रेश जिम्मेदार है तथा प्रदेश के आर्थिक दृष्टि से संपन्न नगर निगम की जनता विकास के लिए तरस रही है कुल मिलाकर बजट केवल कागजों तक सीमित हैl