भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच के अधिकारी अमिताभ जैन का मुख्य सचिव बनना लगभग तय माना जा रहा है। वर्तमान मुख्य सचिव आरपी मंडल को सेवावृद्धि देने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा था, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया है। जानकारों का मानना है कि श्री मंडल को सेवावृद्धि की कोई संभावना बेहद कम है। राज्य के मुख्यसचिव के रूप में पिछले साल अक्टूबर से सेवाएं दे रहे 1987 बैच के अधिकारी आरपी मंडल इसी माह के अंत में रिटायर होने वाले हैं। छत्तीसगढ़ में उनके लंबे सेवाकाल व दीर्घ अनुभव को देखते हुए राज्य सरकार उन्हें सेवावृद्धि दिलाने के प्रयास में थी।
रायपुर. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच के अधिकारी अमिताभ जैन का मुख्य सचिव बनना लगभग तय माना जा रहा है। वर्तमान मुख्य सचिव आरपी मंडल को सेवावृद्धि देने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा था, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया है। जानकारों का मानना है कि श्री मंडल को सेवावृद्धि की कोई संभावना बेहद कम है। राज्य के मुख्यसचिव के रूप में पिछले साल अक्टूबर से सेवाएं दे रहे 1987 बैच के अधिकारी आरपी मंडल इसी माह के अंत में रिटायर होने वाले हैं। छत्तीसगढ़ में उनके लंबे सेवाकाल व दीर्घ अनुभव को देखते हुए राज्य सरकार उन्हें सेवावृद्धि दिलाने के प्रयास में थी। इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा गया था। माना जा रहा था कि कोरोना के हालात को देखते हुए केंद्र सरकार उन्हें सेवावृद्धि दे सकती है। लेकिन 27 नवंबर तक केंद्र से कोई जवाब नहीं आया। अभी दो दिन का अवकाश है। श्री मंडल इसी महीने रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में केंद्र से कोई सकारात्मक जवाब आएगा, इसकी संभावना कम मानी जा रही है। इससे पहले भी जब मुख्यसचिव के रूप में श्री कुजूर रिटायर हो रहे थे, तब भी राज्य सरकार ने उन्हें सेवावृद्धि दिलाने की ऐसी ही पहल की थी,लेकिन उस समय भी केंद्र से अनुमति नहीं मिली थी। इसके बाद श्री मंडल के मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।
होगा प्रशासनिक फेरबदल अमिताभ जैन के मुख्य सचिव बनने के बाद राज्य में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल होना तय है। वर्तमान में एसीएस के रूप में सेवाएं दे रहे श्री जैन के पास वित्त एवं जल संसाधन का प्रभार है। वे अगर सीएस बनते हैं तो एसीएस के रूप में उनका मौजूदा प्रभार किसी अन्य अधिकारी को देना होगा। अगर वरिष्ठता क्रम की बात की जाए तो श्री जैन के मुकाबले बीवीएस सुब्रमण्यम भी 1987 बैच के अधिकारी हैं, लेकिन वे प्रतिनियुक्ति पर जम्मू कश्मीर सरकार में सेवाए दे रहे हैं। वहां वे सीएस पद के समकक्ष हैं। श्री जैन के बाद रेणु और सुब्रत श्री जैन के बाद 1991 बैच की अधिकारी रेनु पिल्ले का नाम है। उनके पास स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सा शिक्षा व प्रशासन अकामदी का प्रभार है। उनके अगले क्रम में सुब्रत साहू मुख्यमंत्री के एसीएस के रूप में महत्वूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। श्री साहू के पास एसीएस होम व जेल, सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विभाग भी है। अनुमान है कि श्री जैन के मौजूदा विभागों में से इन दोनों अफसरों को एक-एक विभाग दिए जा सकते हैं।