बिलासपुर। जिले में बिहार के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सीवी रमन यूनिवर्सिटी में लेब अटेंडेंट का काम करता था और यहां पढ़ने वाली स्टूडेंट से प्यार करता था। युवती की दूसरी जगह शादी तय हो गई थी। इससे युवक मानसिक तनाव में आ गया। उसने आत्महत्या करने के पहले सोमवार की रात अपने भाई और चाचा को फोन कर कहा कि अब मुझे नहीं जीना है। इसके बाद उसने अपने दोस्त के घर में फांसी लगा ली।
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि मूलत: बिहार निवासी अमित सिंह बिलासपुर में सकरी क्षेत्र के आसमा सिटी कॉलोनी में अपने चाचा रामानुज सिंह के साथ रहता था। वह कोटा में डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी में लैब अटेंडेंट का काम करता था। पिछले तीन-चार दिन से वह अपने चाचा घर को छोड़कर मंगला में अपने दोस्त रोहित झा के साथ रह रहा था। अमित सिंह पिछले तीन-चार दिन से मानसिक तनाव में था। इसके चलते वह अपने दोस्त के साथ रह रहा था। सोमवार की रात उसने तिल्दा में रहने वाले छोटे भाई को कॉल किया। इसके साथ ही चाचा रामानुज सिंह से भी फोन से बात की। इस दौरान उसने आत्महत्या करने की जानकारी दी और कहा कि अब वह जीना नहीं चाहता। परिजन उसे आत्महत्या करने के लिए मना करते रहे। दोस्त के रूम का तोड़ा दरवाजा टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि अमित सिंह के कॉल करने के बाद परिजन उसे मना करते हुए आसमा सिटी कॉलोनी से मंगला पहुंचे। महज आधे घंटे के भीतर परिजन मंगला में रोहित झा के रूम पहुंच गए। उस समय रोहित भी घर से बाहर था। खबर मिलते ही रोहित अपने घर पहुंचा। फिर मकान मालिक लोकेंद्र बंजारे के साथ मिलकर रूम का दरवाजा तोड़ा। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी।
कमरे में अमित सिंह की लाश फंदे पर लटक रही थी, पीएचडी स्टूडेंट ने दूसरी जगह कर ली शादी
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि अमित सिंह यूनिवर्सिटी में पीएचडी करने वाली स्टूडेंट से प्यार करता था। इस दौरान युवती के परिजनों ने दूसरी जगह उसकी शादी तय कर दी। इसकी जानकारी अमित सिंह को हुई, तब से वह मानसिक तनाव में आ गया। इसके बाद से वह सदमे में था। पुलिस ने बताया कि कि अमित सिंह ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।