धमतरी लाल जोड़े में मिली नवविवाहिता की लाश ,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

धमतरी। जिले के केरेगांव के जंगल में एक महिला की लाश मिली है। लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।शव को 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा है। महिला के शरीर में किड़े भी पड़ गए है। वहीं लाल जोड़े में शव जंगल में मिली है। पैरे में माहुर औ नए कपड़े है ऐसे में कुछ दिन पहले ही महिला की शादी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जताई है।पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जताई है।

घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की है। मुरूमसिल्ली बांध की तरफ वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड राउंड पर निकले थे। इस दौरान जंगल में महिला की लाश मिली। महिला लाल जोड़े में थी और ही पैर में लाल महुर भी लगा हुआ था। महिला का शव देखने पर पुलिस अंदेशा जता रही है कि महिला की कुछ दिनों पहले ही शादी हुई हागी।
मृतिका की उम्र 23 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वहीं दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आस पास के गांव के लोगों से पूछताछ कर महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।