5 नए जिलों के शुभारंभ से पूर्व 15 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की हुई पदस्थापना ,देखें आदेश कौन कहाँ पदस्थ हुए……

रायपुर । राज्य शासन के प्रस्तावित 5 नए जिलों के अस्तित्व में आने से पूर्व प्रारंभिक तैयारी शुरू कर दी है।इसी कड़ी में सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का शुक्रवार को नवीन स्थानांतरण आदेश जारी किया है। जिसके तहत 15 अधिकारियों की पदस्थापना प्रस्तावित पांचों नवीन जिलों में की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 नए जिलों की घोषणा की थी। जिसमें जांजगीर चाम्पा जिले से सक्ति ,राजनांदगांव से मोहला-मानपुर, खैरागढ़ ,कोरिया से मनेंद्रगढ़ ,एवं रायगढ़ से सारंगढ़ शामिल है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अगले महीने सितंबर माह में सभी 5 नए जिलों का शुभारंभ कर रोड शो करेंगे। अनाधिकृत सूचना अनुसार 1 सितम्बर को सक्ति ,2 सितम्बर को मोहला -मानपुर,3 सितम्बर को मनेंद्रगढ़ ,4 सितम्बर को खैरागढ़ एवं 5 सितम्बर को सारंगढ़ जिले का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए न केवल आवश्यक व्यवस्थाओं में शासन प्रशासन जुट गई है वरन प्रशासनिक अधिकारियों की पदस्थापना भी की जा रही है। ताकि प्रशासनिक कामकाज सुचारू रूप से संपादित किया जा सके। इसी कड़ी में सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जिसमें से 15 को नवीन प्रस्तावित जिलों में पोस्टिंग दी गई है।

देखें आदेश किसे कहाँ पदस्थ किए 👇