मिशन 2023 :भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव ,मची खलबली ,देखें सूची किसी मिली जगह ,किनकी हुई छुट्टी ….

रायपुर । भाजपा में जिस बदलाव की चर्चा हो रही थी उसमें लगभग पूरी टीम को बदल दिया गया है। इस बदलाव से खलबली मची हुई है और आने वाले दिनों में पुनःपरिवर्तन को लेकर भी धड़कनें तेज हो गई हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की तरफ से जारी की गई नई टीम की लिस्ट में युवाओं का बोलबाला है।

नई लिस्ट के मुताबिक बड़ा बदलाव युवा मोर्चा की टीम में देखने को मिला है। अब तक जिम्मा संभाल रहे अमित साहू को हटाकर आदिवासी चेहरे रायगढ़ के रवि भगत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा मोर्चा की टीम का अहम रोल पार्टी की गतिविधियों और चुनावी माहौल बनाने में होता है। पूर्व IAS ओपी चौधरी संगठन में मंत्री से महामंत्री बना दिए गए हैं। मीडिया का जिम्मा अब CA अमित चिमनानी संभालेंगे। आईटी सेल प्रमुख सुनील पिल्लई को बनाया गया है।

ये है प्रदेशाध्यक्ष की नई टीम

उपाध्यक्ष- शिवरतन शर्मा, निर्मल सिन्हा, मधुसूदन यादव, लखनलाल देवांगन, भूपेंद्र सन्नी, सरला कोसरिया, उद्धेश्वरी पैकरा और लक्ष्मी वर्मा।

महामंत्री- केदार कश्यप, विजय शर्मा, ओपी चौधरी प्रदेश महामंत्री (संगठन) -पवन साय

प्रदेश मंत्री – प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, अवधेश चंदेल, जगदीश रोहरा, परमेश्वरी राजवाड़े, ओजस्वी मंडावी, किशोन महानंद, श्याम बाई साहू, महेश जैन कोषाध्यक्ष- नदन जैन

प्रदेश कार्यालय- प्रभारी नरेश गुप्ता
प्रदेश कार्यालय सह- प्रभारी रजनीश शुक्ला सोशल मीडिया- प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, संयोजक सोमेश चंद्र पाण्डेय, सह-संयोजक मिथुल कोठारी

आइटी सेल संयोजक- सुनिल पिल्लई, सह-संयोजक आदित्य कुरिल
प्रदेश प्रवक्ता- अजय चंद्राकर (मुख्य प्रवक्ता), राजेश मूणत, डा. कृष्णमूर्ति बांधी, रंजना साहू, अनुराग सिंह देव, नीलू शर्मा, संदीप शर्मा, केदारनाथ गुप्ता, देवलाल ठाकुर, दीपक म्हस्के, अमित साहू, नलनिश ठोकने शामिल हैं।

मोर्चा अध्यक्ष👇

युवा मोर्चा- रवि भगत

महिला मोर्चा-शालिनी राजपूत

किसान मोर्चा-पवन कुमार साहू

पिछड़ा वर्ग मोर्च-भरतलाल वर्मा

अजजा मोर्चा-विकास मरकाम

अजा मोर्चा-नवीन मारकण्डे

अल्प संख्यक मोर्चा-शकील अहमद

संभागीय प्रभारी👇

बस्तर – संतोष पाण्डेय

दुर्ग – भूपेंद्र सवन्‍नी

बिलासपुर – किरण देव

सरगुजा – संजय श्रीवास्तव

रायपुर – सौरभ सिंह

इन्हें हटाया गया

उपाध्यक्षों में से खूबचंद पारख, मोतीलाल साहू, लता उसेंडी को हटाया गया है। मंत्री पद से अंजु राजपूत, राकेश यादव, उषा टावरी और संध्या परगनिहा को हटाया गया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल से कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। प्रदेश कार्यालय प्रभारी रहे सुभाष राव और सह प्रभारी छगन मुंदड़ा को हटाया गया है। मीडिया प्रभारी रहे नलनीश ठोकने को हटाया गया है। आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रभारी दीपक महस्के हटा दिए गए हैं। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू को हटा दिया गया है। किसान मोर्चा से श्याम बिहारी जायसवाल हटाए गए हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा से अखिलेश सोनी को हटाया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा से आरिफ खान हटा दिए गए हैं।

जिला स्तर पर भी होंगे बदलाव

प्रदेश के बाद जल्द ही जिला स्तर पर भी संगठन में बदलाव होंगे। प्रदेश स्तर पर अरुण साव ने जिन नए चेहरों को जिम्मा सौंपा है वो अब अपनी-अपनी इकाईयों में भी बदलाव करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में पदों पर जमे कुछ जिला अध्यक्षों की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के शीर्ष नेताओं तक पहुंची है,उन्हें भी बदले जाने की कवायद चल रही है। परिवर्तन के आसार ने धड़कनें तेज कर दी है।