हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा। नगर की उभरती दो नन्हीं कत्थक नृत्यांगना आदया कौशिक एवं हेमा जायसवाल ने जिले एवं प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्रणवम ए फेस्टिवल एंड नेशनल लेवल कंपटीशन ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट बिलासपुर द्वारा 1 से 4 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर के गायन वादन एवं नृत्य प्रतियोगिता में दोनों प्रतिभाशाली कत्थक नृत्यांगनाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर कोरबा जिला एवं समूचे छत्तीसगढ़ का मान बढाया है।

ज्ञातव्य हो कि इसके पूर्व भी दोनों प्रतिभाशाली नृत्यांगनाएं विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ा चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों नन्हीं नृत्यांगनाएं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक एवं प्रख्यात नृत्य गुरु मोरध्वज वैष्णव से कत्थक नृत्य की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। दोनों को इस उपलब्धि पर स्वजनों शुभचिन्तकों की ओर से शुभकामना संदेश प्रेषित की जा रही है।
