बस्तर में नक्सलियों के भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में कोरबा में 7 स्थानों पर चक्काजाम,कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर लगाए नाकामी के आरोप

कोरबा । बस्तर संभाग के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की नक्सलियों लगातार की जा रही हत्याओं के विरोध में के द्वारा राज्य सरकार की नाकामी के विरोध में प्रांतीय आव्हान पर शुक्रवार को भाजपा जिला इकाई ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में 7 विभिन्न स्थलों पर चक्काजाम कर विरोध जताया।

कोरबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजमाता सिंधिया चौक दर्री में दर्री व बालको मंडल द्वारा तथा गौ माता चौक कोरबा में कोरबा व कोसाबाड़ी मंडल द्वारा चक्का जाम किया गया।वहीं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जेंजरा बायपास चौक कटघोरा में कटघोरा, बांकी मोंगरा व पोड़ी उपरोड़ा मंडल द्वारा तथा सराईसिंगार चौक हरदीबाजार में हरदीबाजार, दीपका व भिलाईबाजार मंडल द्वारा चक्का जाम किया गया।पाली तानाखार विधानसभा क्षैत्र में डूमरकछार चौक में कोसाबाड़ी के पास पाली व चैतमा मंडल द्वारा तथा चोटिया चौक में चोटिया व पसान मंडल द्वारा चक्का जाम किया गया। रामपुर विधानसभा में उरगा चौक में रामपुर के सभी पांचों मंडल द्वारा चक्का जाम किया गया।
उपरोक्त सभी स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी पदाधिकारी मंडलों के प्रभारी मंडल के अध्यक्ष महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी तथा मंडलों में निवासरत मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष जिले के पदाधिकारी एवं मंडल के समस्त कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहें।