राइस मिल में दौड़ी मौत ,गोदाम की ढही दीवार ,मचा हाहाकार ,1 ने तोड़ा दम,11 गम्भीर रूप से घायल

कांकेर । कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में बड़ा हादसा हुआ है। जहां निर्माणाधीन गोदाम की दीवार जमीदोज हो गई है। दीबार के नीचे 12 मजदूरों के दबने की खबर है। वहीं 1 की मौत भी हो गई है। 11 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बता दें कि, पूरी घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चवेला की है। जहां राइसमिल के लिए गोदाम का निर्माण कराया जा रहा था। जिसकी दीवार ढह गई है। हादसे में 1 मजदूर की जान चली गई है। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को भानूप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घायलों में 6 महिलाएं 5 पुरुष शामिल हैं।