बालोद- छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन दरिंदे दुष्कर्म जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश में रहते है। ऐसा ही मामला बालोद जिले से आया है। जहां एक दरिंदे पिता ने अपने ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हुई। पीड़ित बेटी ने अपने साथ बीते घटना के बारे में अपनी मां को बताई।मां ने मासूम को लेकर डौंडी थाने पहुंच कर आरोपी पति तिरभुवन साहू 40 के खिलाफ दुष्कर्म का शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने से पहले आरोपी पति फरार हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति ने इससे पहले पत्नी के बच्चे से भी दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि पहले पत्नी मोखा गांव की रहने वाली है, जिसके एक लड़का और एक लड़की थे। तलाक होने के बाद आरोपी पति ने दूसरी पत्नी नंदौरी से लाया था। जिसके साथ उसका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पायाऔर वो भी आरोपी की करतूत के चलते छोड़कर चली गई, उसका एक बेटा है।