बाथरूम में नहाने गई थी नई नवेली दुल्हन, जब खोला गेट तो मिली लाश…पति ने बताई पूरी बात

यूपी के कानपुर जिले से नवविवाहिता के मौत की खबर है। शादी के 17 दिन बाद ही नवविवाहिता को ससुराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया। नवविवाहिता का नाम आरजू गुप्ता बताया जा रहा है जो पेशे से इंजीनियर थी। आरजू की मौत उसके ससुराल में हुई है। ससुराल वालों की ओर से पुलिस को आरजू की मौत की सूचना दी गई थी। जब पुलिस आरजू के घर आई तो उसका शव बाथरूम से मिला। पुलिस ने आरजू का पोस्टमार्टम करवाया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आरजू की मौत की वजह दम घुटना बताई गई।

घर में थी इकलौती बेटी

मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी ईंट कारोबारी नीरज कटारे ने अपनी इकलौती बेटी आरजू कटारे की शादी इसी महीने 8 दिसंबर को नौबस्ता के केशवनगर निवासी अमनदीप से की थी।

अमनदीप बंगलुरू में इंजीनियर है और आरजू भी पेशे से एक इंजीनियर थी। इस शादी से आरजू खुश थी और शादी के बाद भी आरजू ने अपनी कई सारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रखी थी। ऐसे में आरजू की हत्या किसने और किस वजह से की है ये पुलिस के लिए एक गुत्थी बन गई हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत

रविवार को पुलिस पति अमनदीप व ससुर को हिरासत में लेकर घाट पर पहुंची थी। यहां पर शव का अंतिम संस्कार किया गया और अमनदीप ने पत्नी के शव को मुखाग्नि दी। वहीं आरजू की जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। तो उसमें आरजू की मौत की वजह दम घुटना बताई गई। आरजू के मुंह, गले और चेहरे के आसपास निशान भी मिले हैं। होठों पर सूजन भी थी। माना जा रहा है कि तकिये जैसी किसी वस्तु से उसके मुंह और नाक को दबाया गया जिससे दम घुटा और मौत हो गई।

आरजू के घर वालों ने दर्ज करवाया केस

दूसरी ओर आरजू के परिवार वालों ने अमनदीप और उसके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। आरजू के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार रात आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या, दहेज के लिए प्रताड़ित करने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि एफआईआर कॉपी में किसी भी ससुरालीजन के नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

बाथरूम में मिला था शव

पुलिस ने अभी तक की अपनी जांच में पाया है कि आरजू की बेड पर तकिये से मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को बाथरूम में ले जाकर रख दिया गया। इसीलिए बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। धक्का मारते ही दरवाजा खुल गया था। वहीं ससुराल वालों का दावा है कि आरजू की मौत बाथरूम में गिरने से हुई थी। बाथरूम में गीजर चल रहा था। वह नहाने जा रही थी और इस दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि पुलिस का कहना है कि अगर गिरने से मौत होती तो सिर पर आगे या पीछे कहीं चोट जरूर लगती।

आरजू के पति ने मौत की बताई कई वजह

आरजू के पिता नीरज के अनुसार अमनदीप ने उन्हें आरजू की मौत की कई वजह बताई। कभी उसने कहा कि उसकी मौत पैर फिसलने से हुई है। तो कभी कहा कि करंट लगने के कारण। आरजू के पिता के अनुसार उन्होंने 28 लाख रुपए अपनी बेटी की शादी पर खर्च किए थे। अगर अमनदीप को ओर पैसे चाहिए थे तो वो मांग लेता, कम से कम बेटी तो बच जाती। वहीं अमनदीप का कहना है कि उसका पैकेज 38 लाख का है और उसे पैसों का लालच नहीं है। लेकिन जब पुलिस अमनदीप से मौत की वजह पूछ रही है तो वो छुप हो जा रहा है। ऐसे में शक है कि अमनदीप पुलिस से कुछ छुपा रहा है।

आज फोरेंसिक टीम फ्लैट से जुटाएगी साक्ष्य

घटना के बाद पुलिस ने फ्लैट में आरजू के कमरे और बाथरूम को लॉक कर दिया था। आज फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने के लिए अमनदीप के फ्लैट पर पहुंचेगी।

जल्दबाजी को लेकर हुई धक्का-मुक्की

इकलौती बेटी का शव पड़ा देखकर आरजू के माता-पिता का बुरा हाल था। उनका कहना था कि बेटी को बड़े नाज से पाला था। ससुराल वाले ऐसा करेंगे, ये कभी नहीं सोचा था। इसी बीच ससुराल पक्ष से आए कुछ लोगों ने अंतिम संस्कार को लेकर जल्दबाजी दिखाई। इसे लेकर मायके और ससुराल पक्ष वालों के बीच कहासुनी हुई और बात धक्का-मुक्की तक पहुंची। इसके बाद शव को भगवतदास घाट ले जाया गया। यहां पति अमनदीप ने उसका अंतिम संस्कार किया।