प्रदेश पंचायत सचिव संघ के संवित साहू बने उपप्रांताध्यक्ष,सुनील जायसवाल महामंत्री ,धर्मराज मरकाम संगठन सचिव ,अनुभवों का प्रदेश इकाई को मिलेगा लाभ ,समर्थकों ने दी शुभकामनाएं ,देखें प्रदेश इकाई में किन्हें मिला स्थान

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज रायपुर -कोरबा । प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष (प्रांताध्यक्ष )उपेंद्र सिंह पैकरा ने संगठन के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित कर मजबूती प्रदान करने संगठन का विस्तार कर 57 पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया है।

जिसमें 4 संयोजक ,3 कार्यकारी प्रांताध्यक्ष,महासचिव ,कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रवक्ता,9 उपप्रांताध्यक्ष,11 महामंत्री,11 संगठन सचिव ,3 सह सचिव,4 सह कोषाध्यक्ष,2 मीडिया प्रभारी ,2 सोशल मीडिया प्रभारी ,2 सह मीडिया प्रभारी एवं 2 सह प्रवक्ता शामिल हैं। इनमें कोरबा जिले से 3 सचिवों को प्रदेश इकाई में स्थान मिला है।
संवित साहू उपप्रांताध्यक्ष बनाए गए हैं। सुनील जायसवाल महामंत्री बनाए गए हैं,तो धर्म राज मरकाम संगठन सचिव बनाए गए हैं। संवित साहू पिछली प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश संगठन सचिव व
सुनील जायसवाल प्रदेश महामंत्री के पद पर निष्ठापूर्वक अपने कार्यदायित्वों का निर्वहन किया था। नई जिम्मेदारी मिलने पर जिले के तीनों पदाधिकारियों ने प्रांताध्यक्ष का आभार जताया है ,साथ ही शुभचिंतकों ,समर्थकों के शुभकामनाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया है। संवित साहू संगठन में एक जाना पहचाना नाम हैं और अत्यंत जुझारू ,सक्रिय पदाधिकारी रहे हैं। ऐसे में इनके अनुभवों का नई कार्यकारिणी को भी अपेक्षित लाभ मिलेगा।