लोकसभा चुनाव पूर्व शासन ने किया 49 अधिकारियों का तबादला,अनुपम कोरबा के नए डिप्टी कलेक्टर ,डिप्टी कलेक्टर बनकर दूसरी बार आ रहे रोहित …

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 49 अधिकारियों का तबादला किया है। कई जिलों के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदल गए हैं। कोरबा जिले में अनुपम तिवारी नए अपर कलेक्टर पदस्थ किए गए हैं। डिप्टी कलेक्टर रोहित कुमार की भी पदस्थापना कोरबा में की गई है।