लोकसभा चुनाव 2024 :छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के बचे चारों सीटों में प्रत्याशियों का ऐलान , दीपक बैज को कांकेर से भी निराशा बीरेश ठाकुर लड़ेंगे चुनाव, देवेंद्र यादव बिलासपुर,शशि सिंह सरगुजा , रायगढ़ से डॉ मेनका देवी सिंह प्रत्याशी

नई दिल्ली -रायपुर। बिलासपुर लोक सभा से देवेंद्र यादव लड़ेंगे चुनाव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ की शेष पांच लोकसभा सीटों के लिए भी प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। बिलासपुर जिले के लिए चल रही कश्मकश खत्म हो गई है और देवेंद्र यादव यहां से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। सरगुजा से शशि सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा था पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया है। रायगढ़ से दो दावेदारों के बीच डॉक्टर मेनका देवी सिंह प्रत्याशी बनाई गई हैं। कांकेर से बीरेश ठाकुर का नाम सबसे आगे था पार्टी ने उन पर ही दांव लगाया है ,हालांकि यहां से पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया एवं प्रदेश अध्यक्ष बस्तर सांसद दीपक बैज को मौका दिए जाने की अटकलें थी।जिन पर पार्टी ने विराम लगा दिया।