सरोज को जिताने के संकल्प के साथ लोजपा ने भाजपा को दिया समर्थन ,जिलाध्यक्ष दुबे बोले -मोदी जी के अबकी पार 400 पार के संकल्प को पूरा करने पूरी शिद्दत से जुट जाएं

कोरबा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष माननीय शरत पांडेय , महासचिव मुकेश वर्मा ,महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हेमा वर्मा और कोरबा जिले के जिला अध्यक्ष राजकुमार दुबे के साथ मिलकर कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को पार्टी का समर्थन पत्र दिया है।

लोजपा ने कहा है कि हमारी पूरी पार्टी कोरबा जिले में जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे के नेतृत्व में आपके लिए दिन रात मेहनत करते हुए आपको विजय दिलाने एवं माननीय प्रधानमंत्री मोदी के अबकी बार 400 पार के संकल्प को सफल बनाने की गारंटी के साथ कार्य करेगी। आपकी जीत सुनिश्चित करना भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है। जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे ने लोग जानशक्ति पार्टी (रा.)के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी से निवेदन किया है, कि सभी लोग तन मन से सुश्री सरोज पांडेय दीदी को जीतने के लिए लग जाएं और मोदी जी के संकल्प को पूरा करते हुए देश का विकास सुनिश्चित करें।।