लोकसभा चुनाव 2024 :दूसरे चरण के मतदान में दिखा उत्साह ,88 सीटों पर शाम 7 बजे तक 60.96% मतदान

दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में शुक्रवार को 13 राज्यों के 88 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। भीषण गर्मी के बाद भी बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए घर से निकले। पहले चरण की तुलना में दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत में वृद्धि देखने को मिली है।

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज में कहां कितना हुआ मतदान👇

👉असम: असम के पांच लोकसभा सीटों (करीमगंज, सिलचर, मंगलदोई, नवगोंग, कलियाबोर) पर 70.66% मतदान हुआ।

👉बिहार: बिहार के 5 लोकसभा सीटों (किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका) पर 53.03% मतदान हुआ।

👉छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीटों (राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर) पर 72.13% मतदान हुआ।

👉जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के एक सीट जम्मू में 67.22% मतदान हुआ।

👉कर्नाटक: कर्नाटक के 14 (उडुपी चिकमगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर, कोलार) लोकसभा सीटों पर 63.90% मतदान हुआ।

👉केरल: केरल के सभी 20 लोकसभा सीटों (कासरगोड, कन्नूर, वटकारा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मावेलिककारा, पथनमथिट्टा, कोल्लम, अटिंगल, तिरुवनंतपुरम) पर 63.97% मतदान हुआ।

👉मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के सात लोकसभा सीटों (टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल) पर 54.83% मतदान हुआ।

👉महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के 8 (बुलढाणा, अकोला, अमरावती (एससी), वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी) सीटों पर 53.51% मतदान हुआ।

👉मणिपुर: बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट पर 76.06% मतदान हुआ ।

👉राजस्थान: राजस्थान के 13 लोकसभा सीटों (टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां) पर 59.19% मतदान हुआ।

👉त्रिपुरा: त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट पर 77.53% मतदाताओं ने वोट डाला।

👉उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के 8 लोकसभा सीटों (अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ, मथुरा, बुलन्दशहर) पर 52.74% वोटिंग हुई।

👉पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के तीन लोकसभा सीटों (दार्जिलिंग, रायगंज, बालुरघाट) पर 71.84% मतदान हुआ।

👉लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में कितना हुआ था मतदान

👉19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था।

👉बिहार: पहले चरण में बिहार के चार लोकसभा सीटों पर 47.49% मतदान हुआ था।

👉राजस्थान: राजस्थान के 12 लोकसभा सीटों पर 50.95% वोटिंग हुई थी।

👉उत्तर प्रदेश: यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर 57.61% मतदाताओं ने वोटिंग की थी।

👉तमिलनाडु: तमिलनाडु के सभी 39 लोकसभा सीटों पर 62.19% मतदान हुआ था।

👉उत्तराखंड: उत्तराखंड के सभी पांच लोकसभा सीटों पर 53.64% मतदान हुआ है।

👉पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के 3 लोकसभा सीटों पर 77.57% मतदान हुआ था।

👉मध्य प्रदेश: एमपी के 6 लोकसभा सीटों पर 63.33% मतदाताओं ने वोट दिए थे।

👉महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के 5 लोकसभा सीटों पर 55.29% वोटिंग हुई।

👉मणिपुर: मणिपुर के दो लोकसभा सीटों पर 68.62% मतदान हुआ था।

👉अंडमान और निकोबार: केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार की एक सीट पर 56.87% मतदान हुआ था।

👉अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचलप्रदेश के दो लोकसभा सीटों पर 65.46% मतदान हुआ।

👉असम: असम के 5 लोकसभा सीटों पर 71.38% मतदान हुआ था।

👉छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के एक सीट बस्तर पर 63.41% वोटिंग हुई थी।

👉जम्मू और कश्मीर: जम्मू और कश्मीर के उधमपुर लोकसभा सीट पर 65.08% मतदान हुआ था।

👉लक्षद्वीप: केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में 59.02% मतदान हुआ था।

👉मेघालय: मेघालय के दो लोकसभा सीटों पर 70.26% मतदान हुआ था।

👉मिजोरम: मिजोरम में 54.18% वोटिंग हुई थी।

👉नागालैंड: नागालैंड में 56.77% मतदान हुआ था।

👉सिक्किम: सिक्किम में 68.06% मतदाताओं ने वोट डाला था।

👉पुडुचेरी: पुडुचेरी में 73.25% मतदान हुआ था।

👉त्रिपुरा: त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट पर 79.90% वोटिंग हुई थी।