कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने निरीक्षक से लेकर कई पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का तबादला किया है। जारी स्थानांतरण आदेश में उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षकों तक को थाना चौकी का प्रभार दिया गया है।


पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर के प्रभारी उप निरीक्षक प्रेम चंद साहू उरगा थाना प्रभारी बनाए गए हैं। पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक भीमसेन यादव मोरगा चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। थाना पर प्रभारी उरगा निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा थाना प्रभारी करतला बनाए गए हैं। रक्षित केंद्र कोरबा में पदस्थ निरीक्षक उषा सोंधिया थाना प्रभारी बांगो बनाए गए हैं। बहरहाल यह देखना होगा कि इस महती जिम्मेदारी का नवीन पदस्थापना स्थल में कितनी संजीदगी से निर्वहन कर पाते हैं।