पत्नी को दूसरे मर्द की बाइक में घूमता देख आग बबूला हुआ पति, पहले युवक को लगाया गले नाम पूछने के बाद काट दिया कान,अपराध दर्ज ….

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने दूसरे युवक का कान काट लिया। युवक लहूलुहान हो गया और दर्द से तड़पता हुआ सीधे सिविल लाइन थाना पहुंचा। जानकारी के मुताबिक राजेंद्र कुमार पटेल मानिकपुर बस्ती का रहने वाला है, जो एक महिला को बाइक में लेकर किसी के घर छोड़ने जा रहा था।

इस दौरान उसके पति ने दोनों को देख लिया। बालको निवासी गजेंद्र तिवारी आग बबूला हो गया। रामपुर आईटीआई चौक के पास जब युवक राजेंद्र पटेल मिला। इस दौरान गजेंद्र तिवारी ने पहले उससे हाथ मिलाया, फिर उसका नाम पूछा।
युवक ने अपना नाम बताया। इसके गजेंद्र तिवारी ने उसे गले लगाया और उसके दाएं कान को दांत से काटकर मांस बाहर निकाल दिया। राजेंद्र पटेल को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर उसके साथ क्या हो रहा है। दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसके बाद गजेंद्र तिवारी मौके से फरार हो गया।
राजेंद्र पटेल के अनुसार किसी पहचान के महिला के जरिए आरोपी की पत्नी से बात हुई थी। महिला ने निहारिका क्षेत्र में छोड़ने के लिए कहा था, जिसे बाइक पर लेकर पीड़ित जा रहा था। सिविल लाइन पुलिस ने गजेंद्र तिवारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

कान को दांत से काटा

थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि इस घटना में राजेंद्र कुमार नामक युवक घायल हुआ है। कान के हिस्से को दांत से काटा गया है।