सजाओ रंगोली स्वागत में , सीता राम आए हैं ,दीपावली में निर्मला के नयनाभिराम रंगोली ने मोहा मन …..

कोरबा। रौशनी का पर्व दीपावली कोरबा जिले में भी हर्षोल्लास से मनाया गया । जहां दीपों से उर्जानगरी जगमगा उठा। वहीं रंग बिरंगे परिधान पहनकर आतिशबाजी कर माता लक्ष्मी के आगमन के पर्व की खुशियां मनाई गई। माताओं बहनों ने माता लक्ष्मी के स्वागत में आकर्षक नयनाभिराम रंगोली बनाई ।

बरपाली निवासी हितेश महंत की धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला महंत (नीर)ने लंका विजय के पश्चात अयोध्या लौटे प्रभु श्रीराम माता जानकी की नयनाभिराम रंगोली बनाई। जिसमें रघुनंदन प्रभु श्री राम माता सीता को आशीर्वाद मुद्रा में
निर्मला ने रंगोली में दर्शाया। बाल्यकाल से ही मनोहारी रंगोली बनाने में महारत निर्मला की सोंच व संदेशप्रद रंगोली ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। लोगों ने भी निर्मला की रंगोली कौशल को खूब सराहा। मनोहारी रंगोली की सुंदरता देखते ही बन रही थी।लोगों को सहसा ही आकर्षित कर रही थी।