रामपुर समिति में भी पहले ही दिन धान खरीदी की शुरुआत,चैनपुर के महिला किसान ने धान बेचकर कराई बोहनी …….

कोरबा। आदिवासी सेवा सहकारी समिति रामपुर में धान खरीदी अभियान के पहले ही दिन धान खरीदी की शुरुआत हो गई। चैनपुर के किसान शहजबाई /राजेंद्र कुमार गवेल ने 10 क्विंटल मोटा धान बेचकर बोहनी कराई।

इस अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी एल एन जायसवाल, पर्यवेक्षक जलराम कश्यप,केंद्र प्रभारी ऋषि कुमार पांडेय ,प्रतिष्ठित ग्रामीण अटल बिहारी दीक्षित ,नागेंद्र ठाकुर समेत समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।