संजू ,चंद्रकली दीदी को जिताने का संकल्प लेकर जाएं, डबल इंजन की हमारी सरकार के विकास की गाड़ी के चारों चक्के पूरे हो जाएंगे ,पोंडीबहार का विकास हमारी जिम्मेदारी -विकास महतो,भाजपा प्रदेश मंत्री ने वार्ड क्रमांक 32 भाजपा पार्षद प्रत्याशी चंद्रकली शिव जायसवाल के चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ ,दिखी परिवर्तन की लहर ….

श्री महतो ने कहा -वार्ड के सड़क ,नाली सफाई जैसे बुनियादी विकास को अवरुद्ध कर शासकीय जमीनों की बेजा कब्जा व खरीद फरोख्त करने वाले पूर्व पार्षद ,पूर्व मंत्री को लोकतांत्रिक तरीके से सबक सिखाना है

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा।आप सब यह जानते हैं कि केंद्र की हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अनुसार बेहतर काम कर रही है ,हमारी राज्य की विष्णुदेव जी की सरकार भी राज्य के विकास ,कल्याण के लिए सतत कार्य कर रही है। महतारी वंदन एवं प्रधानमंत्री आवास जैसे कल्याणकारी योजनाओं ने प्रदेशवासियों की जिंदगी में एक सकात्मक बदलाव लाया है। डबल इंजन की हमारी सरकार की गाड़ी में विकास के दो पहिए हैं अगर आप सबने हमारी महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत एवं पार्षद प्रत्याशी चंद्रकली जायसवाल दीदी को जिताकर नगर निगम पहुंचाया तो विकास की गाड़ी के चार पहिए हो जाएंगे। आज हम सब पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता ,वरिष्ठ नागरिक गण मतदाता भाइयों बहनों यह संकल्प लें कि भाजपा के इन दोनों प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से जिताना है और वार्ड के सड़क ,नाली सफाई जैसे बुनियादी विकास को अवरुद्ध कर शासकीय जमीनों की बेजा कब्जा व खरीद फरोख्त करने वाले पूर्व पार्षद ,पूर्व मंत्री को लोकतांत्रिक तरीके से सबक सिखाना है।

उक्त बातें शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 32 पोंडीबहार चौक में भाजपा प्रत्याशी चंद्रकली शिव जायसवाल के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो ने कही। उन्होंने उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य की कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराते हुए वार्ड के विकास की प्रतिबद्धता दोहराई। महापौर एवं पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन देने,बढ़चढ़कर कमल छाप में इवीएम में बटन दबाकर भ्रष्टाचार पर प्रहार करने की बात कही।
भाजपा प्रदेश मंत्री श्री महतो जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यालय जनता की सेवा का केंद्र बनेगा, जहां वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी अभियान को गति देने और हर घर तक भाजपा की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प जनता की सेवा करना है, और वार्ड 32 की जनता इस बार भाजपा को मौका देकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी।


नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से वार्ड नंबर 32, पोड़ी बाहर में भाजपा पार्षद प्रत्याशी दीदी चंद्रकली शिव जायसवाल जी के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस आयोजन ने भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते समर्थन को भी दर्शाया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा जी, अशोक चावलानी, दीप नारायण सोनी , पूर्व मोर्चा अध्यक्ष मनोज राठौर ,महिला मोर्चा पदाधिकारीगण राखी तिवारी,मंजू सिंह,सुमन सोनी,रमा दीदी,
वार्ड संयोजक शिव जायसवाल समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।