शहर से लेकर गांव तक जमा रंग ,सबने मनाई होली अपनों के संग ,वीडियो में देखें रंगोत्सव का आनंद …..

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा । रंगो का पर्व का पर्व होली जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया । हमेशा की तरह इस साल भी होली में खूब रंग जमा । क्या शहर क्या गांव सभी जगह होली के पर्व की खुशियां बिखरी ।

शहर में जहां विशेषकर मंत्री ,विधायकों,अधिकारियों के यहाँ आयोजित होली मिलन समारोह ने सुर्खियां बटोरी वहीं होली के इस पर्व की खुशियां शहर से इतर गांवों में भी बिखरी। ग्रामीण क्षेत्रों में पुरातन संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हुए विधिविधान से विशेष मुहूर्त में भक्त प्रह्लाद होलिका की पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया गया। वहीं दूसरे दिन सुबह होते ही होल्हाड़ (होली मनाने वाले पुरुषों का समूह ) परम्परागत नगाड़ों के साथ होलिका दहन स्थल से गांव की बस्तियों में पहुंचे। रंग गुलाल लगाते उड़ाते ,नाचते फाग गीत गाते टोली आगे बढ़ी। इस दौरान होल्हाडों को ग्रामीणों ने घरों में बने देशी पकवान खिलाकर उनके आनंद एवं उत्साह को बढ़ाया।सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दी। करतला विकासखण्ड के ग्राम सलिहाभांठा बरपाली क्षेत्र में होली में उत्साह देखते ही बन रहा था। जहां गांव में युवा ने नगाड़ों के अलावा डीजे की धुन में धमाल मचाया।
इधर शहर के अलावा उपनगरीय क्षेत्र बालको ,जमनीपाली ,कटघोरा ,दीपका ,
पाली ,कुसमुण्डा , बांकीमोंगरा ,सहित समूचे जिले में होली में जमकर रंग जमा। दीपका कालोनी में भी महिलाओं के समूह ने संगीतमय होली मिलन समारोह का आयोजन कर जमकर होली खेली।

तस्वीरों में देखें होली के रंग अपनों के संग 👇