प्रगतिशील जायसवाल कलार समाज ने पावन रामनवमीं पर माँ मड़वारानी के दरबार में भोग प्रसाद वितरण कर किया सामाजिक सदस्यता अभियान का शुभारंभ

कोरबा । प्रगतिशील जायसवाल कलार समाज द्वारा रामनवमी के पावन पर्व पर पर्वतवासिनी मां मड़वारानी के दरबार में मातारानी के भक्तों के सेवार्थ भोग वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें माँ मड़वारानी के दरबार पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण कर पुनीत पहल की सराहना की। पावन दिवस के खास लम्हें को यादगार बनाने माता रानी के आशीर्वाद से नवीन कार्यकरिणी ने सामाजिक सदस्यता अभियान का शुभारंभ भी किया।

प्रगतिशील जायसवाल कन्नौ. कलार समाज छत्तीसगढ़ द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर माँ मड़वारानी मंदिर में प्रसाद वितरण कर सामाजिक सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों
के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ,उपाध्यक्ष शिव जायसवाल ,कार्यवाहक सचिव महेंद्र महतो,कार्यवाहक सहसचिव दिनेश कश्यप ,कार्यवाहक कोषाध्यक्ष नरेंद्र जायसवाल के द्वारा स्थाई समिति के अध्यक्ष जानकी प्रसाद कौशिल व सदस्य संतोष जायसवाल का सामाजिक सदस्यता फॉर्म भरकर सदस्यता अभियान का शुरुआत किया गया। कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ प्रभारी व महिला प्रकोष्ठ प्रभारी के अलावा सभी क्षेत्रों के क्षेत्रीय सचिवगण, पूर्व कार्यकरिणी के सदस्यगण और बड़ी संख्या में सामाजिक सदस्य उपस्थित थे।
जायसवाल समाज द्वारा आयोजित प्रसाद वितरण में माँ मड़वारानी के दर्शन करने आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रामनवमी के अवसर पर आयोजित यह भोग प्रसाद वितरण कार्यक्रम समाज की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव का उदाहरण है। आयोजन का उद्देश्य केवल प्रसाद वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, समर्पण और सहभागिता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। ऐसे आयोजन समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को न केवल संरक्षित करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को उन मूल्यों से जोड़ने का कार्य भी करते हैं, जो हमारी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाते हैं। प्रगतिशील जायसवाल कन्नो कलार समाज की यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बनकर सामने आएगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सचिवगण ,समाज के प्रबुद्धजनों के अलावा स्थानीय पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।