कोरबा। महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय के पति नवीन उपाध्याय का आकस्मिक निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 65 वर्षीय नवीन उपाध्याय का 16 अप्रैल बुधवार को प्रातः 11 बजे पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार नवीन उपाध्याय को 5 दिन पूर्व रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लंबे से उनका इलाज चल रहा था। सरल, सहज, शांत, मृदुभाषी नवीन उपाध्याय के निधन की खबर मिलने पर उपाध्याय परिवार के शुभचिंतकों सहित नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।