CG:18 अधीक्षक भू -अभिलेख /तहसीलदार डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुए पदोन्नत,कोरबा के किशोर शर्मा कोंडागांव,पवन कोसमा जांजगीर -चाम्पा में देंगे सेवाएं…

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 18 अधीक्षक भू -अभिलेख /तहसीलदारों को राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति उपरांत जारी नवीन पदस्थापना आदेश में तहसीलदार कोरबा के पद पर पदस्थ किशोर शर्मा भी पदोन्नति से लाभान्वित होकर डिप्टी कलेक्टर कोंडागांव के पद पर पदस्थ किए गए हैं।
वहीं रायपुर तहसीलदार के पद पर पदस्थ पवन सिंह कोसमा डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किए गए हैं।

देखें आदेश कौन कहाँ हुए पदस्थ 👇