मंडल अध्यक्ष के दावेदारों के रेस में सुभाष राठौर

कोरबा – युवा मोर्चा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष के दावेदारों के रेस में सुभाष राठौर का नाम सबसे पहले पायदान पर.. कुछ दिनों पूर्व ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने जिला अध्यक्षों की घोषणा की जिसमें कोरबा से पंकज सोनी को अध्यक्ष बनाया गया आगे आने वाले चार-पांच दिनों के अंदर पंकज सोनी को 19 मंडलों के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जानी है जिसके लिए दावेदारों के नाम खुलकर सामने आ रहे हैं कोसा बाड़ी मंडल से दावेदारों में संजय मानिकपुरी जोकि लखन देवांगन के करीबी माने जाते हैं, दिनेश कुमार सेन इनकी गिनती लांबा समर्थकों में की जाती है और सुभाष कुमार राठौर जोकि विकास महतो और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी के के करीबी जाने जाते हैं….. आने वाला दिन ही तय करेगा कि किसके सर कोसा बाड़ी मंडल अध्यक्ष की ताजपोशी होगी