धरती पर इंसान की कोख से जन्मा एलियन बेबी, अस्पताल से लेकर…पूरा शहर हो गया हैरान

बिहार के गोपालगंज के हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को एक बच्चे ने जन्म लिया। प्रसव पूर्व परिवार सहित पूरे कुनबे में जो उल्लास का माहौल था, ठीक प्रसव के बाद हैरत में तब्दील हो गया। वजह, इंसान के कोख से एक एलियन बेबी ने जन्म लिया था। बच्‍चे की बड़ी-बड़ी सुर्ख आंखें तथा शरीर पर एक अलग तरह का सफेद आवरण देखकर स्वास्थ्य कर्मी सहम गए। एलियन जैसे दिखने वाले इस बच्चे को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। जन्‍म के करीब ढ़ाई घंटे बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्‍टरों के अनुसार ऐसे बच्‍चे का जन्‍म 10 लाख में एक का होता है। विदित हो कि बिहार में यह ऐसे बच्‍चे के जन्‍म का पहला मामला नहीं है।

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के साहिबा चक्र गांव निवासी चुनचुन यादव की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर स्वजनों ने बुधवार की शाम में हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार की सुबह महिला ने एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की दोनों आंखें बड़ी-बड़ी व सुर्ख थीं। ऊपर के जबड़े में वयस्कों की तरह दांत थे। शरीर पर सफेद रंग का अलग तरह का आवरण था। जिसने भी बच्‍चे को देखा, दूसरे ग्रह से आया प्राणी समझ बैठा।

ढ़ाई घंटे बाद मौत, मां अस्‍पताल में भर्ती

बच्चे को देखकर प्रसव कक्ष में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी सहम गए। उसे देखने के लिए अस्‍पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, जन्म के ढ़ाई घंटे बाद उसकी मौत हो गई। बच्चे को जन्म देने वाली महिला को इसके दो साल पहले एक सामान्‍य बच्चा हुआ था, लेकिन एक सप्ताह बाद उसकी मौत हो गई थी। विचित्र बच्चे को जन्म देने वाली महिला स्वस्थ हैं। अस्पताल में चिकित्सक उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।