रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अफसरों की तबादला सूची जारी की है। सूची में अवर सचिव, संयुक्त कलेक्टर का ट्रांसफर किया गया है।
जारी नवीन स्थानांतरण आदेश में कोरबा से जहां एक अधिकारी गईं हैं तो वहीं कोरबा को 2 अधिकारी मिल रहे। कोरबा में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रश्मि वर्मा प्रबंधक नवा रायपुर विकास प्राधिकरण,अटल नगर नवा रायपुर के पद पर पदस्थ की गई हैं। वहीं अपर कलेक्टर रायपुर के पद पर सेवाएं दे रहे देवेंद्र पटेल दूसरी बार कोरबा पदस्थ किए हैं। इस बार वो अपर कलेक्टर बनकर आ रहे। वहीं जशपुर जिले में सेवाएं दे रहे संयुक्त कलेक्टर ओंकार यादव भी कोरबा पदस्थ किए गए हैं।
देखें सूची:.👇




