मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज आ रहे कटघोरा, भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा स्थल का भूमिपूजन ,वीर शहीद सीताराम कंवर की प्रतिमा का करेंगे अनावरण ……

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दो सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने कोरबा प्रवास पर आ रहे। वे दोपहर 1.10 बजे से 1.20 मिनट तक जटगा तिराहे कसनिया मोड में भगवान सहस्त्रबाहु चौक भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे तो वहीं दोपहर 1.25 बजे से 1.40 बजे तक अंबिकापुर रोड स्थित
‘वीर शहीद सीताराम कंवर जी ‘की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।वहीं दोपहर 1.45 बजे से 2.45 बजे तक सातगढ़ कंवर समाज, केंद्रीय भवन महेशपुर कटघोरा में आम सभा लेंगे।

आनन -फानन में बने इन कार्यक्रम की जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। ताकि मुख्यमंत्री जी की मंशा/ घोषणानुरूप कार्यक्रम गरिमामयढंग से संपन्न कराई जा सके। शहर के दोनों चौक में इन महान विभूतियों की प्रतिमा स्थापना से सामाजिक सौहार्द भी मजबूत होगी।