खगेश निर्मलकर होंगे कोरबा जनपद CEO ,आदेश जारी ….

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के द्वारा आदेश जारी कर कोरबा जनपद में सीईओ की पदस्थाना की गई है। जारी आदेश के अनुसार खगेश कुमार निर्मलकर विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा को तत्काल प्रभाव से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा के पद पर आगामी आदेश पर्यन्त कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

गौरतलब हो कि श्री निर्मलकर इससे पूर्व प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोंडीउपरोड़ा के पद पर भी उल्लेखनीय सेवाएं दे चुके हैं। जिसकी बदौलत उन्हें जनपद पंचायत कोरबा की कमान दी गई है।