गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की टूटी कमर ,भाई अनमोल बिश्नोई को लाया जा रहा भारत,NIA कसेगी शिकंजा ….

दिल्ली। अमेरिका ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को भारत प्रत्यर्पित कर दिया है। अनमोल बिश्नोई, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामलों में आरोपी है।

साथ ही, वह सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग का भी वांछित आरोपी है। अमेरिका में उसकी शरण मांगने की अर्जी खारिज होने के बाद, अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने उसे भारत भेजा है।

👉अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने परिवार को दी जानकारी

अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने इस बात की जानकारी मेल के जरिए बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को दे दी है। जीशान सिद्दीकी ने एक ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि अनमोल बिश्नोई को 18 नवंबर 2025 को अमेरिका से भारत के लिए डिपोर्ट कर दिया।

👉कई वांछित अपराधों में लिप्त है अनमोल बिश्नोई

अनमोल बिश्नोई पर अक्टूबर 2024 में हुए बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल होने का आरोप।
मई 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल होने का आरोप।
इसके अलावा, अप्रैल 2024 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के मुंबई वाले घर के बाहर हुई फायरिंग के सिलसिले में उसकी तलाशी थी।
पिछले साल नवंबर में, अनमोल बिश्नोई को अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था।
बता दें कि अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश करने पर ही अनमोल बिश्नोई की अमेरिका में गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तारी के कुछ ही दिन बाद भारत ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। महाराष्ट्र की एक कोर्ट ने अनमोल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद ग्लोबल लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

👉अनमोल बिश्नोई को NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था

पिछले साल, अनमोल बिश्नोई को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में शामिल किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 लाख रुपया का इनाम भी रखा गया था। उसके खिलाफ कुल 18 केस दर्ज हैं। एक मामले में तो उस पर मूसेवाला के हत्यारों को हथियार और लॉजिस्टिकल सपोर्ट देने का आरोप भी है।