लोकसभा में BJP पर बरसीं प्रियंका ,कहा – नेहरू के गलतियों की लिस्ट बना लो ,PM मोदी पर कसा तंज …..

दिल्ली। लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर सोमवार को विशेष चर्चा हुई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखी गई। चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर कई सवाल उठाए। इसके जवाब में प्रियंका गांधी ने BJP पर जोरदार हमला बोला और कहा कि यदि सरकार चाहे तो “नेहरू की गलतियों की लिस्ट बना लो, क्योंकि वे हमेशा आपकी चर्चा के केंद्र में रहते हैं।”

👉प्रियंका गांधी का BJP पर सीधा हमला

प्रियंका गांधी ने सदन में कहा—
“आजादी की लड़ाई में कांग्रेस और नेहरू जी ने क्या योगदान दिया, यह देश जानता है। आप बार-बार नेहरू जी का नाम लेते हैं, ठीक है… चाहें तो उनकी गलतियों की लिस्ट बना लो। लेकिन इतिहास छुपाने या बदलने से सच नहीं बदलता।”
उन्होंने आगे कहा कि वंदे मातरम जैसी विरासत किसी एक पार्टी की नहीं बल्कि पूरे देश की है।

👉पीएम मोदी पर भी कसा तंज

चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा—
“देश को जोड़ने की बात हो रही है, लेकिन व्यवहार में हम विभाजन की राजनीति देख रहे हैं। यह वंदे मातरम की भावना नहीं है।”