CG : साल के अंतिम दिन में हटाए गए डिप्टी सीएम श्री साव के OSD विपुल गुप्ता,मूल विभाग भेजे गए ,अब ये होंगे नए OSD ,देखें आदेश

रायपुर। नया साल, नई चुनौतियों को देखते हुए कैबिनेट मंत्रियों द्वारा अपने विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के कामकाज के आंकलन के आधार पर सर्जरी जारी है। इसी कड़ी में साल के अंतिम दिन उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी अपने ओएसडी विपुल गुप्ता को हटाकर मूल पद सँयुक्त कलेक्टर बिलासपुर के लिए मुक्त कर दिया है।अब इनकी जगह कबीरधाम जिला पंचायत सीईओ के पद पर सेवाएं दे रहे अजय कुमार त्रिपाठी उप मुख्यमंत्री एवं माननीय मंत्री लोक निर्माण ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ,नगरीय प्रशासन ,खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार कामकाज में ढिलाई एवं अन्य शिकायतें ओएसडी की छुट्टियों की वजह बन रही हैं । कैबिनेट मंत्री आसन्न विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अभी से कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते। मंत्रियों के कामकाज के आधार पर ही सरकार की छवि बनती है ,लिहाजा सभी कैबिनेट मंत्री इसे दृष्टिगत रखते हुए कार्य कर रहे हैं। आने वाले वक्त में कुछ अन्य कैबिनेट मंत्री भी अपने ओएसडी हटा सकते हैं।