दिल्ली। बीसीसीआई ने 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। पुरुष कैटेगरी में 30 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है तो महिलाओं में 21 खिलाड़ी शामिल हैं। यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक के लिए है।

पुरुषों के ग्रेड ए में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह के साथ रविंद्र जडेजा हैं। वहां महिलाओं के ग्रेड ए में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा के नाम हैं।
👉रोहित और विराट ग्रेड बी में
भारतीय टीम के दो प्रमुख खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ए प्लस ग्रेड में थे। उस ग्रेड को ही खत्म कर दिया गया है। विराट और रोहित अब बी में चले गए हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट के साथ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। सिर्फ वनडे में ही दोनों खेलते हैं। जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा पहले ए प्लस में थे। अब दोनों ग्रेड ए में हैं। शुभमन गिल पहले ए में थे और अब भी ए में हैं। हालांकि उनका प्रमोशनल हुआ है क्योंकि अब वह टॉप ग्रेड में आ गए हैं। गिल वनडे के साथ ही टेस्ट में भारत के कप्तान हैं।
👉ग्रेड बी में 10 खिलाड़ी
ग्रेड बी में रोहित और विराट के अलावा वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर के नाम शामिल हैं। इसमें वॉशिंगटन सुंदर ही तीनों फॉर्मेट में नियमित रूप से खेलते हैं। टी20 के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और नंबर एक गेंदबाज वरुण चक्रव्रीत ग्रेड सी में रखे गए हैं। इस ग्रेड में 16 नाम शामिल हैं।
👉पुलिस खिलाड़ी जिन्हें सेंट्रल कांट्रेक्ट मिला
भारतीय महिला क्रिकेट टीम अभी वनडे की विश्व चैंपियन है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने टूर्नामेंट का खिताब जीता था। स्मृति भारत की विश्व कप में सबसे सफल बल्लेबाज थी तो जेमिमा ने सेमीफाइनल में शतक लगाया था। दीप्ति प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थीं। ग्रेड-बी में चार खिलाड़ी हैं। इसमें पेसर रेणुका ठाकुर, ओपनर शेफाली वर्मा के साथ ऋचा घोष और स्नेह राणा हैं।
👉महिला खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
ग्रेड A- हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा।
ग्रेड B- रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और स्नेह राणा।
ग्रेड C- राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा चेत्री, अरुंधति रेड्डी, चरनी, यस्तिका भाटिया, हरलीन देओल, काश्वी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा और तेजल हसबनीस।
