T -20 world cup2026 : super -8 का शेड्यूल जारी, इस दिन इन टीमों से भिड़ेगी टीम INDIA….

दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 चरण की शुरुआत अब कुछ ही दिनों में होने वाली है। पल्लेकेले में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच बारिश के कारण मैच रद्द होने के बाद ग्रुप की स्थिति साफ हो गई है और भारतीय टीम का सुपर-8 शेड्यूल भी सामने आ गया है। टीम इंडिया लीग चरण का अपना आखिरी मुकाबला आज खेलकर सुपर-8 में तीन मैच खेलेगी।

👉लीग चरण का आखिरी मैच

18 फरवरी: भारत बनाम नीदरलैंड्स – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में अपने पहले तीन मैच जीतकर सुपर-8 में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है। अब टीम का लक्ष्य लीग चरण का आखिरी मैच जीतकर जीत की लय को बनाए रखना होगा।

सुपर-8 में मुकाबले

👉पहला मुकाबला:

22 फरवरी: भारत बनाम साउथ अफ्रीका – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद टीम इंडिया का पहला सुपर-8 मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अच्छी लय दिखाई है। अभ्यास मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया था, जिससे आत्मविश्वास मजबूत है।

👉दूसरा मुकाबला:

26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई जिम्बाब्वे ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए यह मुकाबला आसान नहीं माना जा रहा।

👉तीसरा मुकाबला:

1 मार्च: भारत बनाम वेस्ट इंडीज – ईडन गार्डन्स, कोलकाता टीम इंडिया का अंतिम सुपर-8 मुकाबला वेस्ट इंडीज के खिलाफ होगा। इस मैच का परिणाम सेमीफाइनल की राह पर महत्वपूर्ण असर डालेगा।