India AI impact Summit 2026 : भारत ने इतिहास रचकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड , किया यह कारनामा …

दिल्ली । इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन करते हुए भारत ने नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड हासिल किया है। एआई का इस्तेमाल करना आज के समय में जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी इसके बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना भी है।

दरअसल, India AI Impact Summit के दौरान 24 घंटे के भीतर बड़ी संख्या में छात्रों ने AI जिम्मेदारी अभियान के लिए शपथ लेकर Guinness World Records बनाया है। आसान भाषा में कहें तो 24 घंटे के भीतर सबसे बड़ी संख्या में छात्रों ने AI जिम्मेदारी अभियान में एआई इस्तेमाल करने की शपथ ली। ऐसा करके इसने ग‍िनीज वर्ल्‍ड र‍िकॉर्ड्स में जगह बना ली है।

👉2 लाख 50 हजार 946 शपथ

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एडजुडिकेटर प्रवीण पटेल के अनुसार, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कुल 2,50,946 शपथ मिलीं, जो रिस्पॉन्सिबल टारगेट से कहीं ज्यादा हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पहल का पूरा क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन था, जिसकी वजह से AI के जिम्मेदार इस्तेमाल के लिए स्कूलों और कॉलेजों से संपर्क किया गया।