CG : होली से पहले राजस्व विभाग का तोहफा, 42 RI हुए नायब तहसीलदार के समतुल्य ASLR पद पर पदोन्नत ,कोरबा से धाकड़े,सूर्यवंशी,बैस हुए लाभान्वित …देखें

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय ने प्रदेश के 42 राजस्व निरीक्षकों को होली त्यौहार से पूर्व बड़ी सौगात देते हुए सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख के पद पर पदोन्नत करते हुए नवीन कार्यस्थल पर पदस्थ कर दिया है। जिसमें जिले में पदस्थ 3 आरआई भी लाभान्वित हुए हैं।

जारी आदेशानुसार कोरबा जिले में पदस्थ राजस्व निरीक्षक पुरषोत्तम धाकड़े को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई , खेलन सूर्यवंशी को उत्तर -बस्तर -कांकेर एवं योगेंद्र कुमार बैस को कोरिया जिला में पदस्थापना दी गई है। गौरतलब हो कि सहायक अधीक्षक भू अभिलेख का पद नायब तहसीलदार के समतुल्य पद है। लिहाजा राजस्व निरीक्षकों के लिए होली पर्व से पूर्व इस पद पर पदस्थापना हर्ष का विषय है। इससे पहले लंबे समय से पदोन्नति की चर्चा चल रही थी, जिस पर अब मुहर लग गई है।इनकी पदस्थापना से सम्बंधित जिलों के राजस्व कार्यों में गति आएगी। पखवाड़े भर के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर उक्त पदोन्नति आदेश स्वमेव निरस्त हो जाएँगे। लिहाजा पदोन्नति का लाभ लेने वाले आरआई को नवीन कार्यस्थल पर इस मियाद के भीतर जॉइनिंग देनी ही होगी।