कोरबा । कोरबा जिला के रिसदी क्षेत्र में डॉ. शतदल नाथ के फार्म हाउस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सुबह देख-रेख करने वाला व्यक्ति मुर्गियों को दाना देने गया। मुर्गियों के बाड़ा में घुसे सांप को चूज़े को खाते हुए देखा तो डरा सहमा व्यक्ति बाहर भाग खड़ा हुआ। डॉ. शतदल नाथ को इसकी जानकारी दी तो वे तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को बताए।


श्री सारथी कुछ देर बाद अपने टीम के सदस्य साहिल के साथ मौके पर पहुंचे।बड़ी सावधानी से 8 फीट लंबे धमना सांप को रेस्क्यु कर बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान सांप ने शिकार किए हुए 3 मुर्गी के बच्चों को उगल दिया।
अंत में सांप को थैले में डाला गया तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। सांप को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।
डॉ. शतदल नाथ ने बताया पहले भी सांप हमारे घर और फॉर्म हाउस में घुस जाने से रेस्क्यु टीम ने मदद किया था। जितेंद्र सारथी सदैव समाज के लिए तत्पर रहते हैं जो सूचना मिलते ही परिवार की मदद करने पहुंच जाते हैं, रेस्क्यु टीम का कार्य बहुत ही सराहनीय हैं।
जितेंद्र सारथी ने बताया कि कुछ समय से लगातार सांप निकलने की सूचना बढ़ी हैं, जिसके कारण लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। जब भी सांप घर में घुस जाएं तो रेस्क्यु हेल्प लाइन नंबर 8817534455 पर कॉल कर सूचना दें।
