TMC की चुनावी रैली में ममता बनर्जी की अजीबोगरीब दलील ,कहा – BJP सत्ता में आई तो Nonveg खाने नहीं देगी …

पुरुलिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने रविवार को पुरुलिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर राज्य में बीजेपी सत्ता में आई तो Non-veg नहीं खाने देगी। मछली खाने पर बैन लगा दिया जाएगा और दूसरी नॉनवेज चीजों को भी बंद करा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बंगाल में BJP सत्ता में आई, तो वह ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना बंद कर देगी। इसके अलावा अन्य योजनाओं को भी बंद कर देगी। ममता ने कहा कि बीजेपी बंगाल जीतने के लिए सभी तरह के प्रयास कर रही है।

ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले SIR के जरिए 1.2 करोड़ वोटरों के नाम हटा दिए गए। बीजेपी उन्हें और उनकी पार्टी के लोगों को हर तरह से परेशान कर रही है। इसके बाद भी बीजेपी बंगाल चुनाव हारेगी। इसके लिए बंगाल की जनता को एकजुट होना होगा। ममता ने कहा कि बंगाल के लोग बीजेपी को जवाब देंगे।