KORBA : रेलवे स्टेशन सेकेंड एंट्री मार्ग पर पानी का नहीं किया जा रहा छिंड़काव ,कोल डस्ट से राहगीर परेशान …..

कोरबा। रेलवे स्टेशन कोरबा की सेकेंड एंट्री सड़क पर उड़ती कोल डस्ट से राहगीर परेशान है। मार्ग से शहरवासी कोरबा रेलवे स्टेशन की ओर आवाजाही करते हैं।

कोल साइडिंग के कारण भारी वाहनों की मार्ग पर आवाजाही होती है। सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं कराया जाता है। खासकर सुबह और शाम को यात्री ट्रेनों की स्टेशन से छूटने व पहुंचने के समय सड़क पर पानी का छिड़काव जरूरी हो गया है। क्योंकि इस समय सड़क पर आवाजाही बढ़ जाती है। स्टेशन के पास निर्मित वाहन पार्किंग में खुले आसमान के नीचे गाड़ियां खड़ी करते हैं, इस कारण वाहन में कोल डस्ट चिपकने से यात्री परेशान होते हैं।