बड़ी खबर : ‘टॉय कार बम’ से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश, ज्वॉइंट ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़े ISIS – जैश के 2 आतंकी…

दिल्ली .दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई के कुर्ला में ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाया. इस दौरान जैश-ए-मोहम्मद और आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्ध को हिरासत में लिया गया.

पुलिस की ओर से बताया गया कि आतंकी संगठन से लिंक होने की इनपुट्स के बाद इनको हिरासत में लिया गया. महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि अभी कुछ और भी युवा स्पेशल सेल की रडार पर हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक दोनों आतंकियों को स्पेशल सेल दिल्ली लेकर आ रही है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी. पुलिस के हवाले से बताया गया कि इन आतंकियों दिल्ली और मुंबई में टॉय कार बम से बड़े स्तर पर ब्लास्ट करने की योजना थी.

महाराष्ट्र एटीएस ने लिखा, ‘महाराष्ट्र एटीएस और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक जॉइंट ऑपरेशन में मुंबई के कुर्ला और पास के खडावली इलाके में रेड की. दो लोगों को कस्टडी में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की जांच अब दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल करेगी.’