CG : अब ‘सांई सट्टा ऐप ‘ का भंडाफोड़, IPL के बीच हाईटेक रैकेट बेनकाब,5 गिरफ्तार ,2 फरार ….

राजनांदगांव । महादेव ऑनलाइन सट्टा घोटाले के बाद अब ‘सांई सट्टा ऐप’ के जरिए चल रहे हाईटेक सट्टा रैकेट का खुलासा हुआ है। Indian Premier League (IPL) शुरू होते ही सक्रिय हुए सट्टेबाजों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फार्महाउस में छापेमारी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी फरार हैं।

👉फार्महाउस से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में सामने आया कि ‘सांई ऐप’ के जरिए हर बॉल और हर ओवर पर लाखों रुपये का सट्टा लगाया जा रहा था। पूरा नेटवर्क मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों के माध्यम से संचालित हो रहा था और सट्टा कोड वर्ड में लिखा जा रहा था।

👉मौके से लाखों का हिसाब-किताब बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 7 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल (Satta App) और अन्य सामान जब्त किया। सट्टा-पट्टी में करीब 9.20 लाख रुपये का हिसाब-किताब मिला है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 5.50 लाख रुपये आंकी गई है।

👉5 गिरफ्तार, 2 फरार

गिरफ्तार आरोपियों में वीरू प्रजापति, रूपेश पांडे, आयुष मेश्राम, मोहित देवांगन और लक्की देवांगन शामिल हैं। वहीं मूलचंद देवांगन और सादिक खान फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

👉कई धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धाराओं के साथ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

👉IPL में बढ़ती है सट्टेबाजी

पुलिस का कहना है कि IPL के (Satta App) दौरान ऑनलाइन सट्टा रैकेट तेजी से सक्रिय हो जाते हैं। इसे देखते हुए पूरे जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है और ऐसे नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।