KORBA: नहीं थम रहे हादसे, ट्रक में घुस गई कार ,एयर बैग भी नहीं बचा सकी जान, माता पिता समेत SECL कर्मी की मौत ,दोस्त गंभीर ,हादसे के बाद ट्रक में लगा दी गई थी आग

0 कटघोरा बाईपास में भी 2 दोस्तों की गई जान

कोरबा। जिले के कोयलांचल कुसमुंडा में उस वक्त शोक की लहर दौड़ पड़ी जब खदान में कार्यरत एसईसीएल कर्मी व परिजनों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर जिले के जगन्नाथ पुर, चौरा गांव से विस्थापित होकर SECL की नौकरी में लगे राहुल टोप्पो का तबादला बीते वर्ष कोरबा जिले के कुसमुंडा परियोजना में हुआ था। यहां वे केटेगिरी-1 में विद्युत यांत्रिकी विभाग ने कार्यरत थे। सोमवार को राहुल अपने माता-पिता और एक अन्य साथी के साथ मारुति फ़्रॉक्स कार से आदर्श नगर कुसमुंडा स्थित आवास से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान खड़गवां रोड में कल्याण पुर के पास उनकी सामने से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए वहीं कार में सवार राहुल टोप्पो,उनके माता-पिता तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू नामक उनका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है।
हादसे के कुछ घंटे बाद दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक में किसी ने आग लगा दी थी, दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाया गया।

👉 कटघोरा बाईपास में गई दो युवकों की जान

इसी तरह कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बायपास मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की जान चली गई। अनियंत्रित ट्रक की ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवकों की पहचान कृष्ण दास निवासी घुंचापुर और बिहारी लाल यादव निवासी ग्राम साखो के रूप में हुई है। दोनों युवक अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे, तभी कटघोरा बायपास के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर चोटें आने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन कटघोरा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।