CG :छत्तीसगढ़ कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन के कार्यकारिणी में उप कोषाध्यक्ष बने संवित साहू , जिला कोर कमेटी में भी बतौर मेम्बर मिला स्थान, संगठन के पदाधिकारियों साथियों ने दी शुभकामनाएं ….

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा । प्रदेश पंचायत सचिव संघ के उपाध्यक्ष संवित साहू को छत्तीसगढ़ कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। संगठन ने उन्हें 39 सदस्यीय कार्यकारिणी में उप कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं 15 सदस्यीय जिला कोर कमेटी में भी बतौर मेम्बर स्थान दिया गया है।

संवित साहू को इस उपलब्धि संगठन के पदाधिकारियों ,साथियों ने शुभकामनाएं दी है उनसे संगठन की बेहतरी के लिए पूरी ऊर्जा एवं संजीदगी के साथ कार्य व्ययवहार करने की अपेक्षा की गई है। संवित साहू के अलावा जिले में राजस्व, शिक्षा,स्वास्थ्य ,वनमंडल ,जनपद पंचायत ,पशुधन विकास विभाग ,आदिवासी विकास विभाग व परिवहन विभाग में सेवारत संगठन के साथियों को भी कार्यकारिणी व जिला कोर कमेटी में स्थान देकर महती जिम्मेदारी सौंपी गई है।